जून 24, 2026 8:28 अपराह्न | Rubio

printer

अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद से मुलाकात की

अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने आज अबू धाबी में संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खाड़ी देश की सुरक्षा के प्रति अमरीका की प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक में हाल में हुई अमरीका-ईरान कूटनीतिक प्रगति, होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। श्री रुबियो ने संयुक्त अरब अमीरात और खाड़ी क्षेत्र की सुरक्षा के प्रति अमरीका की प्रतिबद्धता को दोहराया।

तीन दिन के खाड़ी दौरे के दौरान रुबियो कुवैत और बहरीन भी जाएंगे। खाड़ी देशों ने व्यापक रूप से शत्रुता की समाप्ति का स्वागत किया है, लेकिन समझौते के कुछ पहलुओं को लेकर उनकी चिंताएं अभी भी बनी हुई हैं।

जलडमरूमध्य से वैश्विक तेल और द्रवीकृत प्राकृतिक गैस आपूर्ति का लगभग पांचवां हिस्सा गुजरता है, जिससे जलमार्ग की स्थिरता क्षेत्रीय सरकारों और अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजारों के लिए एक प्रमुख चिंता का विषय है।