जून 13, 2026 9:11 पूर्वाह्न

printer

अमरीका ईरान के नागरिक परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम को मंजूरी देने के लिए तैयार

ट्रम्प प्रशासन ने कहा है कि वह ईरान के नागरिक परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम को मंजूरी देने के लिए तैयार है, लेकिन इसके लिए तेहरान को परमाणु हथियार निर्माण से जुड़े बुनियादी ढांचे को खत्म करना होगा।

यह स्पष्टीकरण तब आया जब ट्रम्‍प प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कल प्रस्तावित अमरीका-ईरान परमाणु समझौते का विवरण प्रस्तुत किया। अधिकारी ने नागरिक परमाणु ऊर्जा उत्पादन और परमाणु हथियार क्षमता के बीच स्पष्ट अंतर बताया और तर्क दिया कि वाशिंगटन का उद्देश्य ईरान के परमाणु ऊर्जा क्षेत्र को समाप्त करना नहीं है, बल्कि तेहरान को बम बनाने की क्षमता बनाए रखने से रोकना है।।

अमरीका के अधिकारी के अनुसार, प्रस्तावित समझौते के तहत ईरान को समृद्ध परमाणु सामग्री को हटाना होगा, अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम के कुछ हिस्सों को नष्ट करना होगा और दीर्घकालिक अनुपालन को सत्यापित करने के लिए डिज़ाइन किए गए निरीक्षणों को स्वीकार करना होगा।