अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान ने परमाणु हथियार हासिल न करने पर सहमति जताई है। उन्होंने इसे होर्मुज जलडमरूमध्य क्षेत्र में तनाव समाप्त करने वाले एक ऐतिहासिक शांति समझौते का हिस्सा बताया। अमरीका में पेंसिल्वेनिया में एक औद्योगिक संयंत्र में आयोजित कार्यक्रम में श्री ट्रंप ने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार प्राप्त करने से रोकना उनकी सरकार का मुख्य उद्देश्य रहा है। उन्होंने कहा कि ईरान की सैन्य क्षमताएं बुरी तरह कमजोर हो गई हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान की अर्थव्यवस्था और रक्षा क्षेत्र को भी काफी नुकसान पहुंचा है। ट्रंप ने कहा कि पश्चिम एशिया में व्यापक अस्थिरता को रोकने के लिए यह कदम आवश्यक था। ईरानी परमाणु केंद्रों के खिलाफ हालिया सैन्य कार्रवाई के बारे में श्री ट्रंप ने अमरीकी अभियान की प्रशंसा की।
News On AIR | जून 24, 2026 8:48 पूर्वाह्न
अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, ईरान अपने परमाणु केंद्रों की व्यापक निगरानी के लिए सहमत