अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने आज ईरान को चेतावनी दी कि अगर वह परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिश करता है तो “भयानक तबाही मच जाएगी”। फ्रांस के एवियन-लेस-बैंस में जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर, कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी के साथ एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक में उन्होंने कहा कि प्रस्तावित समझौते में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे।
श्री ट्रंप ने लेबनान पर लगातार इजरायली हमलों, विशेष रूप से बेरूत पर हाल में हुए हमलों को लेकर कहा कि इजरायली प्रधानमंत्री को अधिक जिम्मेदार होना चाहिए।