अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने आज ईरान पर बड़े हमले करने और उसके तेल तथा गैस उद्योग के प्रमुख हिस्सों पर नियंत्रण लेने की धमकी दी है, जिससे पश्चिम एशिया में बड़े संघर्ष की आशंका बढ़ गई है।
उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा कि अमरीका आज रात ईरान पर बहुत बड़ा हमला कर सकता है। साथ ही खार्ग द्वीप सहित उसके तेल-गैस बाजारों पर पूरा नियंत्रण कर लेगा। ट्रंप ने इस कदम की तुलना वेनेज़ुएला के तेल क्षेत्र पर अमरीकी नियंत्रण से की। यह बयान ऐसे समय आया है जब अमरीका और ईरान लगातार दूसरे दिन हमले कर रहे हैं। बताया गया है कि ईरान में अमरीका के हमले पहले से अधिक तेज रहे। इस बीच, ईरान ने जवाबी कार्रवाई में कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में हमले किए हैं।