जून 17, 2026 1:58 अपराह्न

printer

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने इस्राएल की हिजबुल्‍लाह पर सैन्‍य कार्रवाई की निंदा की

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने इस्राएल की हिजबुल्‍लाह पर सैन्‍य कार्रवाई की निंदा की है। फ्रांस में चल रहे जी-7 सम्‍मेलन के दौरान ट्रंप ने कहा कि ये संघर्ष बहुत लम्‍बे समय से जारी है और इसमें कई लोगों की जान गई है। उन्‍होंने इ्स्राएल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्‍याहू से सैन्‍य कार्रवाईयों के संचालन में अधिक जिम्‍मेदारी बरतने का आग्रह किया।

ट्रंप ने सुझाव दिया कि इस्राएल अपने लक्ष्‍यों को प्राप्‍त करने में नाकाम रहता है तो सीरिया, हिजबुल्‍लाह का बेहतर ढंग से मुकाबला कर सकता है। उन्‍होंने कहा कि ईरान के साथ शांति समझौते का प्रारूप जल्‍द ही जारी किया जाएगा।

रिपोर्ट के अनुसार इस्राएल ने समझौते का प्रारूप देखने की मांग की थी लेकिन इसे माना नहीं गया। हिज़्बुल्लाह ने समझौते के बाद से कोई कार्रवाई नहीं की है और साथ ही कहा है कि इस्राएल को भी इसका पालन करना चाहिए। उधर इस्राएल ने दोहराया है कि सुरक्षा के लिए संभावित खतरों के खिलाफ उसका सैन्य अभियान जारी रहेगा।