अमरीकी सेना ने एक तेल टैंकर पर कब्ज़ा कर लिया है। इस पर पहले एशिया में ईरानी कच्चे तेल की तस्करी के आरोप में प्रतिबंध लगाया गया था। अमरीकी सेना ने समुद्री मार्ग से तेल की तस्करी रोकने के लिए ‘तिफानी’ नामक इस जहाज को कब्ज़े में लिया है। यह जहाज श्रीलंका और इंडोनेशिया के बीच हिंद महासागर में तेल ले जा रहा था।
पेंटागन ने तिफानी को बोत्सवाना ध्वज वाला जहाज होने के बावजूद ‘स्टेटलेस’ बताया है। यह घोषणा अमरीका और ईरान के बीच युद्धविराम की समाप्ति से कुछ घंटे पहले हुई है।