जून 21, 2026 2:23 अपराह्न

printer

अमरीकी उपराष्ट्रपति जे डी वैंस और ईरान के संसद अध्यक्ष एम बी कलिबाफ़ शांति वार्ता के लिए स्विट्जरलैंड पहुंचे

अमरीका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ईरान का प्रतिनिधिमंडल वार्ता के लिए स्विट्जरलैंड पहुंच गए हैं। श्री वेंस ने कहा है कि दोनों देशों के बीच परमाणु मुद्दों पर बातचीत की रूपरेखा तैयार की जाएगी। वहीं, ईरान के प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि लेबनान में जारी संघर्ष का समाधान किए बिना वार्ता आगे बढ़ाना मुश्किल होगा।

इस बीच, अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि 60 दिनों के भीतर समझौता नहीं हुआ तो अमरीका होर्मुज जलडमरूमध्य पर नए शुल्क लगा सकता है। बढ़ते तनाव के कारण शुक्रवार को प्रस्तावित वार्ता स्थगित कर दी गई थी।

ईरानी प्रतिनिधिमंडल का नाम ‘मिनाब-168’ रखा गया है। जो स्कूली हमले की याद दिलाता है, इस हमले में बड़ी संख्या में बच्चों सहित 168 मौतें हुई थीं।