जून 10, 2026 5:04 अपराह्न

printer

भारत में अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर और इस्राएल के राजदूत रूवेन अजार ने प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई

भारत में अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर और इस्राएल के राजदूत रूवेन अजार ने आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने पर बधाई दी। सोशल मीडिया पोस्ट में सर्जियो गोर ने कहा कि यह उपलब्धि श्री मोदी के दशकों के समर्पित जनसेवा और नेतृत्व का सशक्त प्रमाण है। श्री रूवेन अजार ने अपने संदेश में श्री मोदी को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने कई गहन सुधारों के माध्यम से भारतीय अर्थव्यवस्था की कायापलट की है।
 
विश्‍व के कई अन्य नेताओं ने भी प्रधानमंत्री मोदी को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। उन्होंने उनके नेतृत्व और जनसेवा के प्रति समर्पण की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री मोदी ने आज प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड तोड़ कर यह उपलब्धि हासिल की। उन्‍होंने प्रधानमंत्री के रूप में आज चार हजार तीन सौ 99 दिन का कार्यकाल पूरा किया।