केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने लंदन में ब्रिटेन के व्यापार और उद्योग मंत्री पीटर काइल से बातचीत की है। श्री गोयल ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस दौरान भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा हुई।
श्री गोयल ने बताया कि भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता 15 जुलाई से लागू होगा। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा डबल कंट्रीब्यूशन कन्वेंशन भी प्रभावी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों देश नवाचार, निवेश और साझा विकास को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।