केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने संसद में चर्चा को लेकर विपक्ष पर बार-बार अपना रुख बदलने का आरोप लगाया है। संसद परिसर में संवाददाताओ से बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने पहले चर्चा की मांग की, लेकिन सरकार की सहमति के बाद अपना रुख बदल लिया। गोयल ने कहा कि मानसून सत्र की शुरुआत से ही सरकार विपक्ष के साथ लगातार संवाद कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम में भी संशोधन किए हैं और विपक्ष से बार-बार चर्चा में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी कार्यवाही में बाधा डालने के लिए जिम्मेदार हैं।
News On AIR | अगस्त 12, 2026 8:33 अपराह्न | parliament
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने विपक्ष पर संसद में चर्चा को लेकर बार-बार रुख बदलने का आरोप लगाया