अगस्त 12, 2026 10:03 अपराह्न

views 195

संसद ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) विधेयक, 2026 किया पारित

संसद ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) विधेयक, 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने आज इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस विधेयक को पारित कर चुकी है। सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने यह विधेयक पेश किया, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम अधिनियम, 1962 में और संशोधन करना है। यह विधेयक राज्य सरकारों को सहकारी विकास में लगी किसी भी संस्था को निगम से निधि प्रदान करने की भी अनुमति देता है। निगम किसी भी सहकारी समिति या सहकारी विकास में लगी संस्था को सीधे ऋण और अनुदान भी प्रदान कर...

अगस्त 12, 2026 8:33 अपराह्न

views 37

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने विपक्ष पर संसद में चर्चा को लेकर बार-बार रुख बदलने का आरोप लगाया

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने संसद में चर्चा को लेकर विपक्ष पर बार-बार अपना रुख बदलने का आरोप लगाया है। संसद परिसर में संवाददाताओ से बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने पहले चर्चा की मांग की, लेकिन सरकार की सहमति के बाद अपना रुख बदल लिया। गोयल ने कहा कि मानसून सत्र की शुरुआत से ही सरकार विपक्ष के साथ लगातार संवाद कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम में भी संशोधन किए हैं और विपक्ष से बार-बार चर्चा में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने आरोप लग...

जुलाई 24, 2026 3:59 अपराह्न

views 56

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही लगातार पांचवें दिन भी विपक्ष के हंगामे के कारण सोमवार तक स्थगित

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही नीट परीक्षा पेपर लीक और छात्र विरोध प्रदर्शन को लेकर लगातार पांचवें दिन भी विपक्ष के हंगामे के कारण सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।     दूसरे स्‍थगन के बाद राज्यसभा की बैठक शुरू होने पर गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश किया। इस विधेयक का उद्देश्य राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम, 1971 में और संशोधन करना है। विधेयक पेश होने से पहले माक्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी नेता जॉन ब्रिटास और भारतीय ...

जुलाई 23, 2026 9:06 अपराह्न

views 159

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विपक्ष के विभिन्न मुद्दों पर विरोध के बाद दिनभर के लिए स्थगित

संसद के दोनों सदनों में नीट पेपर लीक मामले और छात्र विरोध प्रदर्शनों सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के विरोध के बाद दिन भर के लिए स्थगित कर दिया गया है। दोपहर दो बजे दूसरी बार स्थगन के बाद जब लोकसभा की कार्यवाही फिर से शुरू होने पर विपक्षी सदस्यों ने दोबारा नारेबाजी शुरू कर दी। पीठासीन अधिकारी दिलीप सैकिया ने सदन के सुचारू संचालन के लिए विपक्ष से सहयोग की अपील की। ​​हंगामा जारी रहने पर श्री सैकिया ने सदन को कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।     इससे पहले, दोपहर 12 बजे पहली बार स्थगन के बा...

मार्च 6, 2025 2:05 अपराह्न

views 79

भाजपा सांसद बैजयंत पांडा की अध्‍यक्षता में नए आयकर विधेयक पर प्रवर समिति की बैठक जारी

  नए आयकर विधेयक पर संसद भवन में भारतीय जनता पार्टी के सांसद बैजयंत पांडा की अध्‍यक्षता में प्रवर समिति की बैठक चल रही है। समिति ने मौखिक साक्ष्य दर्ज करने के लिए अर्न्स्ट एंड यंग के साथ-साथ भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान के प्रतिनिधियों को बुलाया है। समिति में 31 सदस्य हैं।

नवम्बर 29, 2024 4:39 अपराह्न

views 153

सरकार ने बताया है कि न्यायपालिका में न्यायाधीशों के 5600 से ज्यादा पद रिक्‍त

सरकार ने बताया है कि न्यायपालिका में न्यायाधीशों के 5600 से ज्यादा पद रिक्‍त हैं। आज लकसभा में एक प्रश्‍न के लिखित जवाब में कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि सर्वोच्‍च न्‍यायालय में दो, उच्‍च न्‍यायालय में तीन सौ 64 और जिला एवं अधीनस्थ अदालतों में पांच हजार से ज्यादा पद खाली हैं। इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय में जजों के 160 स्वीकृत पद हैं जिनमें से करीब आधे यानी 79 जजों के पद रिक्‍त हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले पांच वर्षों में देश भर के विभिन्न उच्च न्यायालयों में लगभग 500 न्यायाधीशों क...

नवम्बर 28, 2024 1:30 अपराह्न

views 97

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही आज दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई है। सुबह जब लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, डीएमके और अन्य विपक्षी दलों ने एक प्रमुख व्यापारिक समूह के खिलाफ कथित रिश्वतखोरी के आरोपों सहित कई मुद्दों पर हंगामा किया। स्थगन के बाद 12 बजे राज्यसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हुई। कांग्रेस, डीएमके, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी और अन्य दल के सदस्यों ने हंगामा जारी रखा, जिसके बाद सदन को दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया। राज्यसभा के सभापति जगदी...

नवम्बर 5, 2024 5:26 अपराह्न

views 5.6K

संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से 20 दिसंबर तक चलेगा

संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से 20 दिसंबर तक चलेगा। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ 26 नवम्‍बर को संविधान सदन के केन्‍द्रीय कक्ष में मनाई जाएगी।  

अगस्त 8, 2024 12:18 अपराह्न

views 103

विपक्षी दलों के सांसदों ने महंगाई और एमएसपी को लेकर संसद के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

  विपक्षी दलों के सांसदों ने प्याज और आलू की महंगाई को लेकर आज संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। सांसदों ने किसानों को उनकी उपज के लिए न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य की कानूनी गारंटी देने की भी मांग की। विरोध प्रदर्शन में शिवसेना-उद्धव बाल ठाकरे गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, तृणमूल कांग्रेस सांसद डेरेक ओ ब्रायन, राष्‍ट्रीय जनता दल सांसद मनोज कुमार झा, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरद पवार गुट की सांसद सुप्रिया सुले सहित कई नेता शामिल थे।

अगस्त 6, 2024 1:27 अपराह्न

views 72

संसद के दोनों सदनों में बांग्लादेश की स्थिति पर आज बयान देंगे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज संसद के दोनों सदनों में बांग्लादेश की स्थिति पर बयान देंगे। डॉ. जयशंकर राज्यसभा में दिन के ढाई बजे और लोकसभा में साढ़े तीन बजे वक्‍तव्‍य देंगे। इससे पहले, सरकार ने आज सुबह बांग्लादेश की स्थिति पर विचार-विमर्श के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नेताओं को बांग्लादेश के ताजा घटनाक्रम की जानकारी दी। डॉ. जयशंकर ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में सर्वदलीय बैठक में मिली सर्वसम्मति और समर्थन की सराहना की।   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, सं...