जून 26, 2024 1:12 अपराह्न

views 64

केन्या: संसद भवन पर हमले और एक हिस्सा जलाये जाने के बाद पुलिस कार्रवाई में मारे गए पांच प्रदर्शनकारी

केन्या में प्रदर्शनकारियों द्वारा संसद भवन पर हमले और उसका एक हिस्सा जलाये जाने के बाद पुलिस कार्रवाई में पांच प्रदर्शनकारी मारे गए। संसद द्वारा एक वित्‍त विधेयक के पारित किये जाने के बाद देशभर में इसके खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं।     इस विधेयक के जरिये सरकार ने कई करों में वृद्धि की है। दुनिया के कई देशों ने केन्‍या में हिंसा पर चिंता व्‍यक्‍त की है और लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है।  

जून 24, 2024 9:03 पूर्वाह्न

views 68

आज से शुरू होगा 18वीं लोकसभा का पहला सत्र, नवनिर्वाचित सदस्यों का होगा शपथ ग्रहण

18वीं लोकसभा का पहला सत्र आज से शुरू होगा। सत्र के दौरान नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण होगा। प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किए गए वरिष्ठ भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव बुधवार को होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। राज्यसभा का सत्र गुरुवार से शुरू होगा। संसद सत्र अगले महीने की तीन तारीख को समाप्त होगा।