जून 24, 2026 8:50 अपराह्न | Ambassador Greer

printer

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमरीका के व्यापार प्रतिनिधि राजदूत जैमीसन ग्रीर के साथ व्यापार वार्ता प्रगति की समीक्षा की

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज सुबह अमरीकी व्यापार प्रतिनिधि राजदूत जैमीसन ग्रीर और उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ नई दिल्‍ली में बैठकें की। श्री गोयल ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उन्होंने भारत-अमरीकी व्यापार वार्ता की प्रगति की समीक्षा की और दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने के अवसरों की खोज की। उन्होंने राजदूत ग्रीर के नेतृत्व और दोनों दलों के रचनात्मक और प्रगतिशील तरीके से वार्ता को आगे बढ़ाने के निरंतर प्रयासों की भी सराहना की।