अक्टूबर 1, 2026 7:19 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने “राजभाषा खंड की स्वर्णिम यात्रा” पुस्तक का किया विमोचन

विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज नई दिल्ली में विधान विभाग के राजभाषा एकांश की स्वर्ण जयंती पर “राजभाषा खंड की स्वर्णिम यात्रा” पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर श्री मेघवाल ने विधान विभाग के सचिव राजीव मणि और अन्य अधिकारियों को पांच दशक की समर्पित सेवा पूरी करने पर बधाई दी। उन्होंने राजभाषा एकांश की समृद्ध भाषाई विरासत के संरक्षण और संवर्धन के प्रयासों की प्रशंसा की।
 
विधि और न्याय मंत्रालय ने कहा कि इस पुस्तक में विधान विभाग के राजभाषा एकांश की 50 वर्षों की यात्रा, उपलब्धियों और महत्वपूर्ण पड़ावों का वर्णन है। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला