नवम्बर 9, 2026 7:37 पूर्वाह्न

printer

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात में 1500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज गुजरात में एक हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। श्री शाह अहमदाबाद में इस्कॉन जंक्शन से साणंद चौकड़ी तक बने छह लेन के एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की मौजूदगी में सुबह 11 बजे इसका उद्घाटन किया जाएगा। 464 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार इस कॉरिडोर के खुलने से एसजी हाईवे पर यातायात का दबाव कम होने और रोजाना करीब दो लाख वाहन चालकों को राहत मिलने की आशा है।

    गृह मंत्री वार्षिक दीपावली दौरे पर गुजरात यात्रा पर हैं। श्री शाह 700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे जबकि 364 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम में अहमदाबाद नगर निगम की 27 परियोजनाओं के साथ केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न विकास कार्य भी शामिल हैं।