नवम्बर 9, 2026 7:26 पूर्वाह्न

printer

उत्‍तराखंड का 26वां स्‍थापना दिवस आज

उत्‍तराखंड आज अपना 26वां स्‍थापना दिवस मना रहा है। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने इस अवसर पर लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि 26 वर्षों की विकास यात्रा में कुशल प्रबंधन के कारण प्रदेश की अर्थव्‍यवस्‍था 26 गुणा और प्रति व्‍यक्ति आय 18 गुणा तक बढ़ी है। राज्‍य की आर्थिक विकास दर सात दशमलव आठ तीन प्रतिशत है। गरीबी दर 32 दशमलव सात शून्‍य प्रतिशत से घटकर छह दशमलव नौ दो प्रतिशत रह गई है।