इस्राइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग ने औपचारिक रूप से याशर पार्टी के नेता गादी आइज़ेनकोत को सरकार गठन के लिए आमंत्रित किया है। आइज़ेनकोत को संसद के 120 निर्वाचित सदस्यों में से 67 का समर्थन मिला है, जबकि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को केवल 46 का समर्थन प्राप्त है।
इस्राइल रक्षा बलों-आईडीएफ के पूर्व प्रमुख आइज़ेनकोत के पास सरकार बनाने और क्नेसेट की मंज़ूरी प्राप्त करने के लिए 28 दिन का समय है। वे हर्ज़ोग से 14 दिन का अतिरिक्त समय भी मांग सकते हैं।
देश में 27 अक्टूबर के चुनाव को नेतन्याहू के नेतृत्व पर जनमत संग्रह के रूप में देखा जा रहा था। चुनाव में किसी को भी स्पष्ट बहुमत नहीं मिला, लेकिन राजनीतिक परिदृश्य दो प्रतिस्पर्धी गुटों में बँट गया। नेतन्याहू विरोधी गठबंधन का नेतृत्व आइज़ेनकोत कर रहे हैं।
नेतन्याहू के गुट ने 53 सीटें जीतीं। नेतन्याहू विरोधी गुट को ‘परिवर्तन गुट’ भी कहा जा रहा है। इस गुट ने 48 सीटें जीतीं, जबकि शेष 19 सीटें अरब पार्टियों को मिलीं हैं।