केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कल मुंबई का तीन दिन का दौरा शुरू किया। इस दौरान वे मुंबई की एशियाटिक सोसाइटी जाएंगे और हिंदी पर केंद्रित छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में शामिल होंगे। श्री शाह आज मुंबई एशियाटिक सोसाइटी में श्री गणेश ध्यानारती नाम की पांडुलिपियों की एक विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
वे पुस्तकालय का भी दौरा करेंगे और एशियाटिक सोसाइटी की पांडुलिपि संरक्षण प्रयोगशाला के कार्यों का निरीक्षण करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। श्री शाह आज बांद्रा रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद के पुरस्कार समारोह में शामिल होंगे। गृह मंत्री कल नवी मुंबई के वाशी में सिडको प्रदर्शनी केंद्र में हिंदी पर केंद्रित राजभाषा सम्मेलन में सहभागिता करेंगे। श्री शाह लालबागचा राजा के दर्शन के लिए भी जाएंगे।