जून 12, 2026 10:47 पूर्वाह्न

printer

संयुक्त राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन के प्रमुखों ने ओमान तट के निकट टैंकर पर हमले की निंदा की

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और अंतर्राष्‍ट्रीय समुद्री संगठन -आई एम ओ के महासचिव आर्सेनियो डोमिंग्वेज़ ने ओमान के तट पर पलाऊ के झंडे वाले टैंकर पर हुए हमले की निंदा की है। इसमें तीन भारतीय नाविक मारे गए। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने कहा कि गुटेरेस लगातार बढ़ते तनाव को लेकर बहुत चिंतित हैं। वहीं, आई एम ओ के महासचिव ने हर समय नाविकों, आम नागरिकों के जहाज़ों और नेविगेशन की आज़ादी की सुरक्षा की ज़रूरत पर ज़ोर दिया।
 
आई एम ओ ने कहा कि वह स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहा है और घटना के हालात की पूरी तथा पारदर्शी जांच की मांग करता है। पश्चिम एशिया की स्थिति पर, गुटेरेस ने सभी पक्षों से युद्धविराम को पूरी तरह लागू करने तथा स्थिति को और बिगड़ने से रोकने का आग्रह किया। महासचिव ने इस बात पर ज़ोर दिया कि अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार नेविगेशन के अधिकारों और आज़ादी का सम्मान किया जाना चाहिए।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला