जून 24, 2026 7:54 अपराह्न | Ukraine targets Russia

printer

यूक्रेन ने रूस के गैस प्रसंस्करण संयंत्र और उपग्रह संचार केंद्रों को निशाना बनाया

यूक्रेन की सेना ने रूस पर ताजा हमले में एक प्राकृतिक गैस प्रसंस्करण संयंत्र और दो उपग्रह संचार केंद्रों को निशाना बनाया। यूक्रेन के जनरल स्टाफ के अनुसार यह अभियान ऊर्जा सुविधाओं और सैन्य उद्योगों को निशाना बनाने वाले यूक्रेन के हवाई अभियान का हिस्सा था। रात भर चले इस हमले में ओरेनबर्ग गैस प्रसंस्करण संयंत्र को निशाना बनाया गया।

रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार रूसी सेना ने रात भर में 323 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए। क्षेत्रीय गवर्नर ग्लीब निकितिन ने कहा कि निज़नी नोवगोरोड क्षेत्र में यूक्रेन के ड्रोन हमले में दो लोग मारे गए और दो अन्य घायल हो गए। यूक्रेन की सीमा से लगे बेलगोरोड सीमा क्षेत्र में भी एक व्यक्ति की मृत्‍यु हो गई।