अप्रैल 23, 2026 8:26 पूर्वाह्न

printer

हंगरी और स्लोवाकिया में पाइपलाइन के ज़रिए रूसी तेल की आपूर्ति फिर से शुरू की: यूक्रेन

यूक्रेन ने कहा है कि उसने हंगरी और स्लोवाकिया में पाइपलाइन के ज़रिए रूसी तेल की आपूर्ति फिर से शुरू कर दी है। इसके साथ ही 90 अरब यूरो के ऋण को लेकर महीनों से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। इस ऋण को कीव के लिए यूरोपीय संघ की एक महत्वपूर्ण सहायता माना जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि इसके तुरंत बाद, ब्रुसेल्स में हुई यूरोपीय संघ के राजदूतों की बैठक में ऋण के साथ-साथ रूस पर लगाए गए 20वें प्रतिबंधों के पैकेज को भी प्रारंभिक मंजूरी दे दी गई।

आज इस पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। हालांकि पिछले दिसंबर में इस राशि के लिए सहमति बन गई थी, लेकिन हंगरी के विक्टर ओर्बन ने फरवरी में भुगतान पर रोक लगा दी थी, जब यूक्रेन ने कहा था कि रूसी हमले से हुए नुकसान के कारण आपूर्ति रुक ​​गई थी।

यूक्रेनी तेल और सरकारी सूत्रों ने हंगरी और स्लोवाकिया के अधिकारियों को बताया कि यूरोपीय संघ के राजदूतों द्वारा ऋण पर चर्चा शुरू करने के कुछ घंटों बाद ही तेल की आपूर्ति फिर से शुरू हो गई थी।