जून 10, 2026 10:20 अपराह्न

printer

यूक्रेन ने रूस के अंदरूनी हिस्सों में कई लंबी दूरी के हमले किए

यूक्रेन ने रूस के अंदरूनी हिस्सों में आज कई लंबी दूरी के हमले किए, जिनमें सैन्य और ऊर्जा परियोजनाओं को निशाना बनाया गया। यूक्रेन, रूस पर दबाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि हमलों में कई महत्वपूर्ण सुविधाओं को निशाना बनाया गया, जिनमें एक सैन्य कारखाना भी शामिल है, जिसके बारे में उन्होंने दावा किया कि यह रूसी ड्रोन और मिसाइलों के लिए पुर्जे की आपूर्ति करता है।
 
सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन की एफपी-5 फ्लेमिंगो लंबी दूरी की मिसाइलों ने रूस के चुवाशिया क्षेत्र के चेबोकसारी में स्थित उस सुविधा पर हमला किया, जो अग्रिम पंक्ति से 900 किलोमीटर से अधिक दूर है। उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (एसबीयू) ने रूस के व्लादिमीर क्षेत्र में दो तेल अवसंरचना सुविधाओं को निशाना बनाया, जो अग्रिम पंक्ति से लगभग 700 किलोमीटर दूर हैं। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसके वायु रक्षा तंत्र ने रात भर में 326 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए।