जून 18, 2026 7:31 अपराह्न

printer

यूक्रेन ने किया रूस के तेल शोधन संयंत्र पर हमला, एक सप्‍ताह के अंदर दूसरी घटना

यूक्रेन ने रूस की एक तेल शोधन संयंत्र पर हमला किया। इस प्रकार का हमला एक सप्‍ताह के अंदर दूसरी बार हुआ है। रूस के रोस्तोव क्षेत्र में भी अन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि शहर के दक्षिण-पूर्वी बाहरी इलाके में स्थित मॉस्को तेल शोधन संयंत्र पर कई ड्रोन ने हमला किया।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूस ने 555 यूक्रेनी ड्रोन को रोककर नष्ट कर दिया। रूस के परिवहन मंत्रालय ने कहा कि हमले के बाद मॉस्को के चार हवाई अड्डों से उड़ानें रोक दी गईं। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ने कहा कि मॉस्को पर हुआ यह हमला साल के सबसे बड़े हमलों में से एक था।

इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमिर ज़ेलेंस्की ने सोशल मीडिया पोस्ट में इन हमलों को रूस द्वारा की जा रही सैन्य कार्रवाई का उचित जवाब बताया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला