जून 11, 2026 7:34 अपराह्न

printer

ब्रिटेन के रक्षा मंत्री जॉन हीली ने दिया इस्तीफा

ब्रिटेन के रक्षा मंत्री जॉन हीली ने देश की सुरक्षा के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने में सरकार पर अनिच्छा का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया है। प्रधानमंत्री कीर स्टारमर को लिखे अपने इस्तीफे पत्र में जॉन हीली ने कहा कि वित्त मंत्रालय ने सरकार की रक्षा निवेश योजना के तहत आवश्यक धनराशि देने से इनकार कर दिया है, जिसके कारण उनके पास मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। इससे पहले, ब्रिटेन के रक्षा और वित्त मंत्रालय सैन्य खर्च में वृद्धि की बढ़ती मांगों को पूरा करने के तरीकों पर महीनों से बातचीत कर रहे थे, जिसके चलते रक्षा निवेश योजना के प्रकाशन में पिछले साल से देरी हो रही है। यह देरी ऐसे समय में हुई है जब पश्चिम एशिया में संघर्ष चरम पर है और अमरीका यूरोप की सुरक्षा से अपना ध्यान हटा रहा है।