जून 11, 2026 5:28 अपराह्न

printer

स्पेन के मालोर्का द्वीप में एक आवासीय भवन में आग लगने से दो लोगों की मौत

स्पेन के मालोर्का द्वीप में आज सुबह एक पर्यटक क्षेत्र में स्थित आवासीय भवन में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। सिविल गार्ड के प्रवक्ता ने बताया कि धुएं के कारण दम घुटने से पीड़ित नौ लोगों को चिकित्सा के लिए अस्पताल ले जाया गया। सिविल गार्ड के बयान के अनुसार, आग मगालुफ क्षेत्र में स्थित एक आवासीय भवन की तीसरी मंजिल पर लगी। अधिकारियों ने आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।