यमन के दक्षिणी बंदरगाह शहर अदन में आज सुबह सरकार समर्थक बलों के एक सैन्य शिविर में हुए भीषण विस्फोट में 12 सैनिक मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। स्थानीय सूत्रों के अनुसार यह विस्फोट अदन के अल-मिमदाराह क्षेत्र में स्थित जायंट्स ब्रिगेड्स के एक सैन्य शिविर में हुआ।
प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार विस्फोट का कारण गोला-बारूद भंडारण केंद्र में हुआ विद्युत शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। शॉर्ट सर्किट से लगी आग तेजी से पूरे भंडारण क्षेत्र में फैल गई। इसके बाद वहां रखे गोला-बारूद में लगातार कई विस्फोट हुए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। परन्तु, अधिकारियों ने अभी तक विस्फोट के कारणों की पुष्टि नहीं की है।