अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्हें मजबूत और प्रभावशाली नेता बताया है। उन्होंने कहा कि श्री मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ दुनिया के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक हैं।
एक साक्षात्कार में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि श्री मोदी के पिछले 12 सालों के नेतृत्व में भारत को मजबूती और स्थिरता मिली है। उन्होंने कहा कि भारत और अमरीका के बीच व्यापारिक संबंध अच्छे हैं और दोनों देशों के बीच कारोबार जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को दुनिया भर में सम्मान मिलता है और वे एक सशक्त नेता हैं।