नवम्बर 10, 2026 6:56 पूर्वाह्न

printer

यूक्रेन संघर्ष समाप्त करने के लिए आज अबूधाबी में शुरू होगी त्रिपक्षीय बातचीत

यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के लिए अमरीका, यूक्रेन और रूस आज अबूधाबी में दो दिवसीय बातचीत शुरू करेंगे। अमरीका की मध्यस्थता में यह बैठक इस वर्ष फरवरी में वार्ता स्थगित होने के बाद पहली औपचारिक त्रिपक्षीय चर्चा है। अमरीकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे अमरीकी विशेष दूत जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ के बताया कि वार्ता का उद्देश्य युद्ध समाप्ति के बाद सुरक्षा स्थितियों को स्‍पष्‍ट रूप से बताना है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि युद्धविराम होने के बाद संघर्ष दोबारा न भड़के। साथ ही क्षेत्रीय सीमाओं से हटकर यूरोप तक सुरक्षा के व्यापक ढांचे पर चर्चा करना है। अन्य तात्कालिक प्राथमिकताओं में तनाव कम करने के उपाय, मानवीय सहायता वितरण, कैदियों की अदला-बदली और यूक्रेन के पुनर्निर्माण के लिए अंतरराष्ट्रीय सहायता का ढांचा तैयार करना शामिल है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मांग हैं कि यूक्रेन अपने कब्जे वाले चार क्षेत्रों को छोडे़, अपनी सैन्य शक्ति में कमी करे और नाटो में शामिल होने के प्रयास बन्‍द करे। दूसरी ओर यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन की संप्रभुता से समझौता करने वाले किसी भी जबरन आत्मसमर्पण या कार्रवाई को खारिज कर दिया है और भविष्य में हमले के खिलाफ नाटो के अनुच्छेद 5 के तहत मिलने वाली सुरक्षा के समान पुख्ता सुरक्षा गारंटी की मांग की है।

रूस ने वार्ता से यूरोपीय शक्तियों को बाहर रखने के लिए इसे त्रिपक्षीय रखने पर जोर दिया है। यूरोपीय संघ के देशों ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और नाटो के प्रतिनिधि भी यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल के साथ समन्वय बैठकें करने के लिए अबू धाबी में मौजूद हैं।