नवम्बर 10, 2026 5:55 पूर्वाह्न

printer

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से फोन पर की बात

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल शाम रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से फोन पर बातचीत की। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने बताया कि उनकी बातचीत यूक्रेन संघर्ष और इसके समाधान के राजनयिक प्रयासों पर केंद्रित रही। दोनों नेताओं ने रूस-भारत सहयोग के मौजूदा मुद्दों के साथ-साथ प्रासंगिक क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर भी चर्चा की।