भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की एकदिवसीय श्रंखला (वनडे) का तीसरा मुकाबला आज हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा। मैच भारतीय मानक समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होगा।
भारत ऑकलैंड और वेलिंगटन में श्रंखला के पहले दो मैच जीत चुका है।
श्रंखला का चौथा मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा।