नवम्बर 10, 2026 6:55 पूर्वाह्न

printer

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ने कहा- ईरान के साथ सैन्य स्तर पर युद्ध समाप्त

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध सैन्य स्‍तर पर समाप्त हो चुका है। उन्‍होंने पत्रकारों से कहा कि फिलहाल ईरान पर दोबारा सैन्‍य कार्रवाई की संभावना बहुत कम है। राष्ट्रपति ने कल कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम अस्‍सानी से मुलाकात के बाद कहा कि ईरान कमजोर हो चुका है। ट्रंप ने कहा कि वे ईरान के परमाणु कार्यक्रम को निष्क्रिय करने के प्रयास में लगे हुए हैं।

ट्रंप का यह बयान अमरीका में मध्यावधि चुनावों के बाद ईरान पर दोबारा हमले शुरू करने की उनकी चेतावनी के बाद आया है। पिछले सप्ताह हुए चुनावों में राष्ट्रपति की रिपब्लिकन पार्टी को कांग्रेस के दोनों सदनों में डेमोक्रेट्स से हार का सामना करना पड़ा। चुनाव में ईरान के साथ अमरीका का आठ महीने से जारी युद्ध अहम मुद्दा बना। जिसके कारण ईंधन की कीमतों में अत्‍यधिक वृद्धि हुई है और वैश्विक अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है।