जून 17, 2026 12:43 अपराह्न

printer

आज है विश्व मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस

आज विश्व मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस है। यह दिवस मरुस्थलीकरण और सूखे के प्रभावों से निपटने के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस वर्ष का विषय है- चारागाह: पहचान, सम्मान और पुनर्स्थापना। यह विषय चारागाहों के आर्थिक, पारिस्थितिकीय और सांस्कृतिक महत्व को अधिक मान्यता देने, संरक्षकों के प्रति सम्मान दिखाने और खराब हो चुके चारागाहों को पुनर्स्थापित करने के लिए अधिक निवेश की ज़रूरत की ओर संकेत करता है।