अप्रैल 21, 2026 11:55 पूर्वाह्न

printer

तमिलनाडु में आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन

तमिलनाडु में आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, शाम छह बजे के बाद किसी भी तरह का चुनाव प्रचार नहीं होगा। भाजपा नेता ने कहा कि डीएमके ने राज्य में सबसे खराब शासन दिया है और डीएमके शासन में वंशवादी शासन ग्राम पंचायत स्तर तक फैल गया था।

एडप्पाडी पलानीसामी ने कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति और महिलाओं के खिलाफ अपराधों में वृद्धि के लिए डीएमके सरकार को जिम्मेदार ठहराया। आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने कहा कि तमिलनाडु डीएमके सरकार की वजह से तरक्की कर रहा है। कांग्रेस ने राज्य कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वा पेरुंथगई को उनके राजनीतिक कर्तव्यों का निर्वहन करने से रोकने के लिए आयकर विभाग को जिम्मेदार ठहराया और तलाशी को भाजपा द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का घोर दुरुपयोग बताया।