बलूचिस्तान में महिलाओं सहित तीन नागरिकों को पाकिस्तानी सुरक्षाबलों द्वारा कथित रूप से जबरन गायब कर दिया गया है। बलूच नेशनल मूवमेंट की मानव अधिकार शाखा- पांक ने महिलाओं सहित आम लागों को निशाना बनाने की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है। समूह ने कहा है कि ऐसी घटनाएं मानव अधिकारों और कानून के शासन का उल्लंघन है। इस बीच, अंतर्राष्ट्रीय संगठन फ्रंटलाइन डिफेंडर्स ने बलूची लेखक दाद शाह के कथित रूप से लापता होने की आलोचना की है। संगठन ने कहा है कि यह मानव अधिकारों के लिए उठने वाली आवाज़ों को दबाने की कोशिश है।
News On AIR | अप्रैल 24, 2026 2:42 अपराह्न
बलूचिस्तान में तीन नागरिकों को पाकिस्तानी सुरक्षाबलों द्वारा कथित रूप से जबरन गायब किया गया