अमरीकी राष्ट्रपति के कार्यालय ने कहा है कि अगले सप्ताह फ्रांस में प्रस्तावित जी-7 बैठक के दौरान राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और दुनिया के अन्य नेताओं से मुलाक़ात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच आर्थिक विकास, आपूर्ति श्रृंखला, यांत्रिक मेधा, निवेश भागीदारी सहित सुरक्षा के अन्य मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
संभावना है कि श्री ट्रंप प्रधानमंत्री मोदी के साथ वार्ता करेंगे। व्हाइट हाउस के अनुसार, जी-7 सम्मेलन अमरीकी आर्थिक और रणनीतिक प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने तथा मित्र देशों के साथ सहयोग को मज़बूत करने का अवसर प्रदान करेगा।