जून 11, 2026 9:08 अपराह्न

printer

डब्ल्यूएचओ के यूरोप स्थित क्षेत्रीय कार्यालय ने गर्मी से स्वास्थ्य संबंधी कार्य योजना के अद्यतन दिशा-निर्देश जारी किए

विश्व स्वास्थ्य संगठन-डब्ल्यूएचओ के यूरोप स्थित क्षेत्रीय कार्यालय ने गर्मी से स्वास्थ्य संबंधी कार्य योजना के अद्यतन दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जो विश्वभर की सरकारों को गर्मी से बचाव के उपायों को प्रभावी ढंग से व्यवस्थित करने के लिए एक वैज्ञानिक ढांचा प्रदान करते हैं। यूरोप क्षेत्रीय कार्यालय ने कहा कि नए दिशानिर्देश आठ प्रमुख क्षेत्रों में साक्ष्य-आधारित सिफारिशें देते हैं। इनमें गर्मी चेतावनी प्रणाली सुधार और संवेदनशील समूहों तक बेहतर जोखिम संचार शामिल है।