पाकिस्तान में पिछले बुधवार को उत्तर पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक गुरुद्वारे में एक सिख केयरटेकर दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना पेशावर से लगभग 60 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में मरदान के बाबू मोहल्ला इलाके में हुई। पुलिस के अनुसार अज्ञात हमलावरों ने गुरुद्वारे के अंदर गोलीबारी की जिसमें जगन्नाथ और उनकी पत्नी अस्मा वंती की मौत हो गई।
इस हमले से पता चलता है कि पाकिस्तान में कट्टरपंथ कितना सक्रिय है। कट्टरपंथी हिंदुओं, सिखों तथा ईसाइयों पर हमला करते रहते हैं और जबरन धर्मांतरण कराते हैं जिससे धार्मिक अल्पसंख्यकों को अत्यधिक असुरक्षा का सामना करना पड़ता है।