अमरीका ने ईरान के बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों में जहाजों के आवागमन पर लगाई गई समुद्री नाकाबंदी हटा ली है। सोशल मीडिया पोस्ट में अमरीकी केंद्रीय कमान ने कहा है कि राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के निर्देशानुसार ईरान के खिलाफ चलाए जा रहे अमरीकी नौसैनिक अभियान समाप्त कर दिए गए हैं।
हालांकि, नाकाबंदी हटाए जाने के बावजूद, समझौते के अनुपालन की निगरानी के लिए अमरीकी नौसैनिक आसपास तैनात रहेंगे। राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ लगभग चार महीने तक चले संघर्ष के बाद हुए शांति समझौते के एक दिन बाद यह घोषणा की। इस कदम से ईरान के समुद्री और उसके आसपास के क्षेत्रों में जहाजों की आवाजाही सुगम होने की उम्मीद है।