अमरीका ने कहा है कि वह चीन की तीन बायोटेक्नोलॉजी कंपनियों से होने वाले आयात पर रोक लगा रहा है। इन कंपनियों पर आरोप है कि इनका संबंध चीन के शिनजियांग क्षेत्र में जबरन मजदूरी से है। ये कंपनियां शिनजियांग से कच्चा माल मंगाती थीं, या वहां के स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर जबरन मजदूरी करवाती थीं। इसमें उइगर सहित कई जातीय अल्पसंख्यकों को काम पर रखना और उन्हें दूसरी जगहों पर भेजना शामिल था। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अमरीका और चीन के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है।
News On AIR | अक्टूबर 29, 2026 11:05 पूर्वाह्न
अमरीका ने चीन की तीन बायोटेक्नोलॉजी कंपनियों से आयात पर रोक लगाने का फैसला किया