अमरीका में आज मध्यावधि चुनाव हो रहे हैं। इन चुनावों से तय होगा कि संसद के दोनों सदनों में किस पार्टी का नियंत्रण रहेगा और राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के प्रशासन की राजनीतिक दिशा क्या होगी। चुनाव में यह भी तय होगा कि रिपब्लिकन पार्टी संसद में अपना बहुमत बरकरार रख पाती है या विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी अपनी स्थिति मजबूत करती है। इसका असर राष्ट्रपति ट्रम्प के विधायी एजेंडे को आगे बढ़ाने की क्षमता पर भी पड़ सकता है।
प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटों और सीनेट की 100 में से 35 सीटों पर मतदान होगा। सीनेट की इन 35 सीटों में से 13 पर फिलहाल डेमोक्रेटिक पार्टी और 22 पर रिपब्लिकन पार्टी का कब्जा है। सीनेट में बहुमत के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी को 51 सीटों का आंकड़ा हासिल करना होगा।
देश के सभी 50 राज्यों में मतदान होगा। मतदान केंद्र स्थानीय समयानुसार सुबह छह से आठ बजे के बीच खुलेंगे। अमरीका और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा देश की आर्थिक स्थिति चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने वाले प्रमुख मुद्दों में शामिल है।