नवम्बर 3, 2026 8:09 पूर्वाह्न

printer

प्रख्यात न्यूरोसर्जन और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार महापात्रा का नई दिल्ली में निधन

प्रख्यात न्यूरो सर्जन और पद्मश्री से सम्मानित प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार महापात्र का कल रात दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे। उड़ीसा के रहने वाले डॉ. महापात्र ने न्यूरो सर्जरी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे एम्स भुवनेश्वर के संस्थापक निदेशक रहे और नई दिल्ली के एम्स में न्यूरो सर्जरी विभाग के प्रमुख का दायित्व भी संभाला।

श्री अशोक महापात्र को वर्ष 2017 में जुड़वां बच्चों को सफलतापूर्वक अलग करने वाले ऐतिहासिक ऑपरेशन का नेतृत्व करने के लिए विशेष पहचान मिली थी। वे लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक थे। श्री अशोक महापात्र भुवनेश्वर के शिक्षा ‘ओ’ अनुसंधान विश्वविद्यालय के कुलपति भी रहे।

चिकित्सा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें वर्ष 2025 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। डॉ. महापात्र के निधन पर कई राजनीतिक नेताओं, चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों, शिक्षाविदों और विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है।