जून 26, 2026 12:39 अपराह्न

printer

अमरीका ने ऑस्ट्रेलिया को एफए-18एफ सुपर हॉर्नेट और ईए-18जी ग्रोलर विमान प्रशिक्षण की संभावित बिक्री को मंजूरी दी

अमरीकी विदेश मंत्रालय ने ऑस्ट्रेलिया को एफए-18एफ सुपर हॉर्नेट और ईए-18जी ग्रोलर विमान प्रशिक्षण और संबंधित उपकरण की संभावित बिक्री को स्‍वीकृति दे दी है। इसकी अनुमानित लागत 25 करोड डॉलर है। यह बिक्री अमरीका की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों को पूरा करने में सहायक होगी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में अमरीका के सबसे महत्वपूर्ण सहयोगियों में है। ऑस्‍ट्रेलिया का पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में शांति और आर्थिक स्थिरता में महत्वपूर्ण योगदान है। मंत्रालय ने कहा कि ऑस्‍ट्रेलिया की मजबूती और आत्मरक्षा क्षमता विकसित करने में सहायता करना अमरीका के राष्ट्रीय हित में महत्वपूर्ण है।