अप्रैल 24, 2026 10:46 पूर्वाह्न

printer

मियामी में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को आमंत्रित करेगा अमरीका

अमरीका दिसंबर में मियामी में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को आमंत्रित करेगा। हालांकि, राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्हें संदेह है कि पुतिन आएंगे या नहीं। उन्होंने कहा कि अगर पुतिन आते हैं, तो यह संभवतः बहुत मददगार होगा।
 
अमरीका इस वर्ष 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के समूह जी-20 की मेजबानी कर रहा है। इस दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने गोद लिए गृह राज्य फ्लोरिडा में एक भव्य शिखर सम्मेलन के आयोजन की घोषणा की है। ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एक बयान में कहा कि सभी जी-20 सदस्यों को मंत्रिस्तरीय बैठकों और नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।