जून 20, 2026 9:36 अपराह्न

printer

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्‍य को फिर से बंद किया

ईरान की संयुक्‍त सैन्‍य कमान ने आज घोषणा की कि होर्मुज जल-डमरू-मध्‍य को फिर से बंद कर दिया गया है। लेबनान पर इजराइल की सैन्‍य कार्रवाई जारी रहने का हवाला देते हुए यह फैसला किया गया है। ईरान ने कहा है कि यह संघर्ष खत्‍म करने की प्रतिबद्धताओं को बनाए रखने में अमरीका विफल रहा है और इससे उस पर विश्‍वास कम हुआ है।

 सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित बयान में संयुक्‍त सैन्‍य कमान ने चेतावनी दी कि यदि इजराइल के हमले जारी रहे तो और उपाय किए जाएंगे।

 यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब इस सप्‍ताह के शुरू में अमरीका और ईरान के बीच अंतरिम समझौते के बाद होर्मुज के रास्‍ते वाणिज्यिक जहाजों की आवाजाही फिर शुरू हो गई थी।

 इस बीच, दक्षिणी लेबनान पर इजराइल के हवाई हमलों में दो बच्‍चों सहित कम से कम 16 लोग मारे गए। संघर्ष विराम समझौते की खबरों के कुछ घंटे बाद ही ये हमले हुए। लेबनान की राष्‍ट्रीय न्‍यूज एजेंसी ने बताया कि हमलों में नाबतियेह शहर और पडोस के कईं गावों को निशाना बनाया गया। माना जा रहा है कि कम से कम सात लोग मलबे में दबे हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला