प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि राष्ट्रपति ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रेरणादायक और सुविचारपूर्ण भाषण दिया है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मु के विचार राष्ट्र की शक्ति और प्रत्येक भारतीय की आकांक्षाओं को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का संदेश देशवासियों को विकसित भारत के लिए नए दृढ़ संकल्प के साथ काम करने के लिए प्रेरित करता है।
News On AIR | अगस्त 14, 2026 9:10 अपराह्न | Prime Minister Modi
राष्ट्रपति ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रेरणादायक और सुविचारपूर्ण भाषण दिया: प्रधानमंत्री मोदी