सितम्बर 23, 2026 9:03 अपराह्न

printer

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव क्षेत्र को लेकर ओडिशा सरकार ने अपनी तैयारियां तेज की

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र, उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा है। इसके आज रात तट को पार करने की संभावना है। इसके आज रात से लेकर कल सुबह के बीच कलिंगपट्टनम के पास तट से टकराने की आशंका है, जिसके कारण क्षेत्र में तेज से अत्यंत तेज बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। ओडिशा सरकार ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। आपदा प्रबंधन टीमों को तैनात कर दिया गया है और कई संवेदनशील जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है।