जून 20, 2026 9:36 अपराह्न

printer

कल संयुक्त अरब अमीरात में नीट-यूजी-2026 की पुनर्परीक्षा आयोजित करेगी एनटीए

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) कल संयुक्त अरब अमीरात में नीट-यूजी-2026 की पुनर्परीक्षा आयोजित करेगी। यह परीक्षा तीन निर्धारित केंद्रों – दुबई के इंडियन हाई स्कूल, शारजाह के शारजाह इंडियन स्कूल और अबूधाबी के अबू धाबी इंडियन स्कूल में परम्‍परागत लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

दुबई में भारत के महावाणिज्यदूत सतीश कुमार सिवान ने प्रसार भारती को बताया कि वाणिज्य दूतावास ने एनटीए और दुबई, शारजाह और अबू धाबी के सहयोगी स्‍कूलों के साथ मिलकर सुचारू और सुरक्षित परीक्षा माहौल सुनिश्चित करने की दिशा में काम किया है।