अप्रैल 24, 2026 8:54 पूर्वाह्न

printer

विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर भारतीयों के बारे में की गई टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी

विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर भारतीयों के बारे में की गई टिप्पणी को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मंत्रालय ने कहा है कि ये टिप्पणियां गलत जानकारी पर आधारित, अनुचित और खराब स्तर की हैं।
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इस तरह की बातें भारत-अमरीका संबंधों की सच्चाई को नहीं दिखातीं, जो लंबे समय से आपसी सम्मान और साझा हितों पर आधारित हैं। 
 
यह बयान उस समय आया है जब अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने एक पॉडकास्टर के चार पन्नों का प्रतिलेख साझा किया था, जिसमें भारतीयों के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां की गई थीं।