नवम्बर 6, 2026 9:04 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने केरलम, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्काल में कल तेज बारिश का अनुमान जताया

मौसम विभाग ने कल केरलम के तटीय इलाकों, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्‍काल में तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग के अनुसार, सोमवार तक तटीय आंध्र प्रदेश, केरलम, माहे, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्‍काल में बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना व्‍यक्‍त की है।

इस बीच, दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज रात आठ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक-एक्यूआई 375 दर्ज किया गया।

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की उप-समिति ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान-ग्रैप के तीसरे चरण के प्रतिबंध लागू कर दिए हैं।